हाइपरटेंशन क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 11:06

ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन के मरीज को इन 4 चीजों को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए.

1- हरी सब्जियां- ब्लड प्रेशर की मरीज को खाने में हरी सब्जियां ज्यादा शामिल करनी चाहिए. आपको पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, केल और लेट्यूस जैसी हरी सब्जियां खानी चाहिए. इससे शरीर को कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मिलते हैं. पोटेशियम किडनी को एक्स्ट्रा सोडियम को निकालने में मदद करता है.

2- केला- हाइपरटेंशन के मरीज को खाने में केला जरूर शामिल करना चाहिए. केला पोटेशियम से भरपूर होता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता हैं. आपको दिन में एक केला जरूर खाना चाहिए.

3- चुकंदर- ब्लड प्रेशर के मरीज को चुकंदर जरूर खाना चाहिए. चुकंदर में नाइट्रिक ऑक्साइड की मात्रा अधिक होती है, जो रक्त वाहिकाओं को खोलने और फ्लो में सुधार लाता है. आप सलाद या सब्जी के तौर पर चुकंदर खा सकते हैं.

4- लहसुन- हाइपरटेंशन के मरीज के लिए रामबाण है लहसुन. आपको लहसुन जरूर खाना चाहिए. लहसुन में एंटी-बायोटिक और एंटी-फंगस गुण होते हैं. यह मांसपेशियों को रिलेक्स करता है और ब्लड को सभी जगह तक पहुंचाने में मदद करता है. लहसुन खाने से बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info